पुलिस प्रेस नोट 19 सितम्बर 2026
*चोरी के तीन मामलों में अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार*
*चोरीशुदा दो मोटरसाईकिल व ईको गाडी का साईलेंसर बरामद*
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखाओं की विभिन्न टीमों ने चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 2 मोटरसाईकिल, एक गाडी का साईलेंसर बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना खेडीपुल में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए सुमित उर्फ दिनेश वासी गांव बावली जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल गढी चौखंडी नोएडा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित सुभम उर्फ़ दादीका वासी गाँव करनेरा फरीदाबाद व सोनू खान वासी गाँव काठे जिला गाजियाबाद उत्तरप्रदेश हाल लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।
वहीं थाना पल्ला में दर्ज ईको गाडी के साईलेंसर चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए AVTS सिकरोना की टीम ने सुरेन्द्र वासी गांव फतेहपुर बिलौच फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से चोरी किया हुआ साईलेंसर बरामद किया है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस