पयागपुर: अहिरनपुरवा गांव में स्थित गेहूं के खेत में लगी आग, हुआ भारी नुकसान
पयागपुर के अहिरनपुरवा गांव मे सोमवार दोपहर 1बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गेहूं के फसल को स्वाहा कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा फायर विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने नुकशान का अकलन कर लिया है।