🚨 ब्रेकिंग | बहरोड़
खरीदारी के बहाने शोरूम से सूट चोरी, चार शातिर महिलाएं CCTV में कैद
बहरोड़: शहर के बाबू करण सिंह मार्केट स्थित एक रेडीमेड शोरूम में खरीदारी के बहाने आई चार महिलाओं ने कथित रूप से सूट चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि 20 से 35 वर्ष आयु की चार महिलाएं शोरूम पर पहुंचीं। इनमें से तीन महिलाओं के पास पिट्ठू बैग थे।
महिलाओं ने एक के बाद एक कई सूट दिखवाए और इसी दौरान बड़ी सफाई से कुछ सूट बैग में रख लिए। काफी देर तक खरीदारी का दिखावा करने के बाद उन्होंने सामान पसंद नहीं आने की बात कही, शोरूम पर पानी पिया और वहां से चली गईं।
पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीन महिलाओं के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
#बहरोड़ #BreakingNews #CCTV #चोरी #BehrorNews #raath live news
Behror, Alwar | Jun 19, 2026