एकंगरसराय: आपदा प्रभावित चार परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
एकंगरसराय मे विधायक और सीओ ने पीड़ितों को सौंपे सहायता राशि के चेक
आपदा से प्रभावित चार परिवारों को सोमवार को आर्थिक सहायता दी गयी। एकंगरसराय के अंचल कार्यालय में इस्लामपुर विधायक रूहेल रंजन और अंचलाधिकारी विनीत व्यास ने पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सहायता राशि के चेक सौंपे। आग लगने से हुई मौत के मामले में एकंगरसराय निवासी राजकुमार केसरी के आश्रित को चार लाख रुपये का चेक दिया गया। वहीं, वज्रपात से दुधारू मवेशी की मौत होने