मोठ: आईडी बंद होने से नेफेड की खरीद ठप, गुरसरांय मंडी में किसान घंटों इंतजार के बाद लौट रहे खाली हाथ
Moth, Jhansi | Apr 22, 2026 गुरसरांय मंडी में नेफेड केंद्र की आईडी बंद होने से चना, सरसों और मसूर की खरीद ठप हो गई है। किसान घंटों इंतजार के बाद बिना बिक्री के लौट रहे हैं। केंद्र प्रभारी के अनुसार आईडी चालू होते ही खरीद शुरू की जाएगी।