जगदलपुर: विवादित वनभूमि पर पौधारोपण रोकने और किसानों के अधिकारों की रक्षा की मांग, कलेक्टर एवं वन मंडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बस्तर जिले के प्रभावित किसानों ने पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं आदिवासी नेता हेमंत कश्यप के नेतृत्व में आज सोमवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर बस्तर एवं वन मंडल अधिकारी बस्तर, जगदलपुर को ज्ञापन सौंपकर विवादित वनभूमि पर प्रस्तावित पौधारोपण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की।