भिंड नगर: घर के बाहर खड़े लोगों को बोलेरो ने मारी टक्क, नाले में गिरी महिला युवक घायल
तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने घर के बाहर खड़े लोगों और दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और एक युवक घायल हो गए। घटना आज रविवार शाम लगभग पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, दबोह नगर के रीक्षा मोहल्ला मेन रोड निवासी वाहिद खान पुत्र चांद खान और उनकी चाची शायरा बानो अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके पास ही दो बाइकें भी खड़ी थीं।