जिले के पुलिस कप्तान आनंद कुमार के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुक्रवार को चलाया गया। विभिन्न थानों की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही अवैध खनन से जुड़े धंधेबाज फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।