बिलग्राम: पसनेर गांव में तहरीर की रंजिश में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Bilgram, Hardoi | May 27, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के पसनेर गांव में तहरीर की रंजिश को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता शिवदेवी ने बताया कि 26 मई को गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी थी।आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार सुबह आरोपियों ने उनके बेटे विपिन को शौच जाते समय घेरकर पीट दिया। बेटे की चीख सुनकर पहुंचीं शिवदेवी के साथ भी मारपीट की गई।