जांजगीर: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों से जाना हाल, उपचार और सुविधाओं के बारे में ली प्रत्यक्ष जानकारी
जांजगीर-चांपा जिले के नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया तथा उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं अस्पताल।