फतुहा: फतुहा थाने के पास ट्रैक्टर ने एक अधेड़ को मारी टक्कर, अधेड़ हुआ घायल
Fatwah, Patna | Mar 24, 2024 फतुहा थाने के पास एक ट्रैक्टर ने रविवार सुबह एक अधेड़ को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे आसपास के लोगों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, फतुहा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी लालजी प्रसाद के रूप में हुई है।