फतुहा: फतुहा रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने स्टेशन पर भटक रही एक किशोरी को उसके परिजनों को बुलाकर सौंपा
Fatwah, Patna | Mar 24, 2024 फतुहा रेलवे स्टेशन पर भटक रही एक किशोरी को रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है। रेल थानाध्यक्ष गनौरी दास ने स्टेशन परिसर में घूमते समय एक किशोरी को एकांत में बैठकर रोते हुए देखने पर उससे पूछताछ की। फिर उन्होंने उसके परिजनों का पता लेकर किशोरी को उन्हें सौंप दिया है।