फतुहा: बीती रात महारानी चौक के पास गैस लदी ट्रक और कार में हुई टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत व 3 व्यक्ति हुए घायल
Fatwah, Patna | Mar 24, 2024 महारानी चौक के पास शनिवार की रात में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टक्कर होने पर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर कार सवार मनीष कुमार और सूरज कुमार की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गुड्डू कुमार, सीताराम और धर्मेश के रूप में हुई है।