सिमडेगा: वार्ड-10 में पीसीसी कार्य पर उठे सवाल, बारिश में ढलाई से गुणवत्ता पर विवाद
सिमडेगा: शनिवार दोपहर 12 बजे आदिवासी नेता दिलीप तिर्की वार्ड-10 में चल रहे पीसीसी मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बारिश के बीच ढलाई, गुणवत्ता में कमी और प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं होने का आरोप लगाया। तिर्की ने साइड जेई को मौके पर बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। मामले की जानकारी उन्होंने वरीय अधिकारियों को देते हुए गुणवत्ता की जांच और आ