अररिया: पुरदाह में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 22, 2026 फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुरदाह वार्ड संख्या 04 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सोमवार को शाम 4 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला नाजो बताईं जा रही है।