मनीगाछी: मनिगाछी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
मनिगाछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (नॉन-बेलेबल वारंट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार कामती (पिता तिलकेश्वर कामती), निवासी बघात तथा रंजीत दास (पिता सुभद्र दास), निवासी कठरा, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।