नवाबगंज: बाराबंकी शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर किया फ्लैग मार्च
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस भारी पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पैदल रूट मार्च किया गया। रूट मार्च एवं पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे की अपील किया।