बिजावर: बिजावर विकासखंड कार्यालय में बाहरी व्यक्ति बना ऑपरेटर, गोपनीयता भंग होने की आशंका, अधिकारी मौन, वीडियो आया सामने
बिजावर विकासखंड के एक विभागीय कार्यालय में बिना किसी शासन आदेश के बाहरी व्यक्ति द्वारा ऑपरेटर का कार्य किए जाने का वीडियो शनिवार की शाम 4 बजे सामने आया है। महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ होने के बावजूद उसकी सीट पर लंबे समय से बाहरी युवक बैठकर कार्य कर रहा है, जबकि अधिकृत ऑपरेटर अक्सर अनुपस्थित रहती है। अब देखना होगा कि अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते