देवबंद: नानौता के राजबाहे में मिला युवक का शव, कल शाम घर से निकला था मृतक, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव ढाकादेई में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के राजबाहे में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक पुत्र यशपाल के रूप में हुई है।