बक्सर: राशनकार्ड की ई केवाईसी में बिहार में 9 वें स्थान पर बक्सर, 92.92 फीसदी हुआ ई केवाईसी
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 डीडीसी निहारिका छवि ने जिला आपूर्ति टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ई-केवाईसी, राशन कार्ड निर्गमन, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 92.92 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जिससे राज्य स्तर पर बक्सर की रैंकिंग नौवें स्थान पर पहुंच गई है।