टीकमगढ़: टीकमगढ़ नगर पालिका में ढाई साल में 11 सीएमओ बदले, नपा अध्यक्ष ने स्थायी सीएमओ की मांग उठाई
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश की इकलौती एक ऐसी नगर पालिका है जहां पर ढाई साल में 11 सीएमओ बदल चुके हैं। टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने मीडिया के माध्यम से सरकार से नगर पालिका टीकमगढ़ में स्थाई सीएमओ की मांग की है। स्थाई सीएमओ ना होने से नल जल योजना का याकल्प योजना एवं नगर के कई निर्माण कार्य भी अवरुद्ध हो रहे हैं।