महोबा: कबरई के बांदा तिराहे पर बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 बांदा तिराहे के पास बुधवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी टीरिया अनुरागी के रूप में होने की आशंका है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त की पुष्टि और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।