कटोरिया: तीनसीमानी जंगल के पास दो बाइक की टक्कर में साला-बहनोई घायल
Katoria, Banka | May 5, 2026 कटोरिया थाना क्षेत्र के तीनसीमानी जंगल के निकट सोमवार देर शाम को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार साला बहनोई जख्मी हो गया। जख्मी कानीमोह गांव का नीतीश कुमार एवं उसका बहनोई गोड़ा भितीया निवासी आशीष कुमार बताया गया है। जख्मी दोनों का इलाज रात करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।