पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि डीग एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में ऑपरेशन निर्भय के तहत कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो स्थाई वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से मामलों में अनुसंधान जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा कार्यवाही की जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली।