Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
No video available

#CasteCensus की मांग को लेकर अभी पदयात्रा जारी है. #जातियों_की_गणना_नहीं_तो_जनगणना_नहीं

Buxar, Buxar | Sep 27, 2021

MORE NEWS

पिता जी के साथ सफर

पिता जी के साथ सफर

Buxar, Buxar | Jun 8, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026

बक्सर में शारदीय (खरीफ) महाभियान का शुभारंभ, स्वायल हेल्थ कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग पर जोर

आज दिनांक 08 जून 2026 को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बक्सर के तत्वावधान में नगर भवन बक्सर में एक दिवसीय जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान का शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि बढ़ते तापमान, हीट वेव और प्राकृतिक आपदाओं का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर नियमित रूप से संध्या किसान चौपाल आयोजित कर कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों और किसानों तक पहुंचाई जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं को संकलित कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने स्वायल हेल्थ कार्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों को कार्ड में अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहेगी, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कहा कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से खेती और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से स्वायल हेल्थ कार्ड की अनुशंसाओं के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ भूमि संरक्षण भी संभव हो सके।

जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि मैपर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 10 से 22 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 से 30 जून 2026 तक कृषि जनकल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे तकनीक आधारित खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Department of Agriculture, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026 बक्सर में शारदीय (खरीफ) महाभियान का शुभारंभ, स्वायल हेल्थ कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग पर जोर आज दिनांक 08 जून 2026 को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) बक्सर के तत्वावधान में नगर भवन बक्सर में एक दिवसीय जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महाभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि बढ़ते तापमान, हीट वेव और प्राकृतिक आपदाओं का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों को निर्देश दिया कि ग्राम स्तर पर नियमित रूप से संध्या किसान चौपाल आयोजित कर कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों और किसानों तक पहुंचाई जाए। साथ ही किसानों की समस्याओं को संकलित कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्वायल हेल्थ कार्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों को कार्ड में अनुशंसित मात्रा के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए। इससे न केवल भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहेगी, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने कहा कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से खेती और उत्पादन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से स्वायल हेल्थ कार्ड की अनुशंसाओं के अनुरूप उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ भूमि संरक्षण भी संभव हो सके। जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि मैपर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 10 से 22 जून 2026 तक प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) महाभियान आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 से 30 जून 2026 तक कृषि जनकल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे तकनीक आधारित खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। जिला जनसंपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Department of Agriculture, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026

अन्य राज्यों से आने वाले खनिज वाहनों हेतु ISTP जागरूकता अभियान का शुभारंभ

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा लागू की जा रही इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लघु खनिज (बालू, गिट्टी, स्टोन डस्ट आदि) लदे वाहनों के लिए 10 जून 2026 से ISTP अनिवार्य किया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खनिज परिवहन को पूर्णतः पारदर्शी बनाना, राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करना तथा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला खनन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला खनन पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, चेक पोस्टों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर वाहन स्वामियों, चालकों, परिवहनकर्ताओं एवं खनिज व्यवसायियों को ISTP पोर्टल पर निबंधन, ट्रांजिट पास प्राप्त करने की प्रक्रिया, निर्धारित शुल्क तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि बिना वैध इंटर स्टेट ट्रांजिट पास एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन बक्सर द्वारा सभी वाहन स्वामियों, चालकों एवं खनिज व्यवसायियों से अपील किया गया कि वे समय रहते ISTP पोर्टल पर अपना निबंधन सुनिश्चित करें तथा खनिज परिवहन से संबंधित सभी नियमों का पालन करें।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Mines & Geology Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026 अन्य राज्यों से आने वाले खनिज वाहनों हेतु ISTP जागरूकता अभियान का शुभारंभ बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा लागू की जा रही इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार राज्य में अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले लघु खनिज (बालू, गिट्टी, स्टोन डस्ट आदि) लदे वाहनों के लिए 10 जून 2026 से ISTP अनिवार्य किया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य खनिज परिवहन को पूर्णतः पारदर्शी बनाना, राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करना तथा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला खनन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला खनन पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, चेक पोस्टों एवं प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर वाहन स्वामियों, चालकों, परिवहनकर्ताओं एवं खनिज व्यवसायियों को ISTP पोर्टल पर निबंधन, ट्रांजिट पास प्राप्त करने की प्रक्रिया, निर्धारित शुल्क तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना वैध इंटर स्टेट ट्रांजिट पास एवं आवश्यक दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन बक्सर द्वारा सभी वाहन स्वामियों, चालकों एवं खनिज व्यवसायियों से अपील किया गया कि वे समय रहते ISTP पोर्टल पर अपना निबंधन सुनिश्चित करें तथा खनिज परिवहन से संबंधित सभी नियमों का पालन करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Mines & Geology Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #buxar #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बक्सर के बनारपुर गाँव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
 
 आज दिनांक 08 जून 2026 को चौसा परियोजना के अंतर्गत बनारपुर पंचायत के बनारपुर गाँव में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन' (DHEW) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' (BBBP), बाल विवाह रोकथाम, भ्रूण  हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या इत्यादि के साथ साथ सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं के लाभ जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, शिक्षा, रोजगार, जीविका इत्यादि को लेकर एक व्यापक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। 

जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ और संदेश :- DHEW के कर्मियों द्वारा बाल विवाह के कानूनी परिणामों और कम उम्र में शादी से बेटियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर खतरों की जानकारी दी गई।

181 हेल्पलाइन:- ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी गुप्त सूचना या सहायता के लिए सरकार के 24 घंटे चालू रहने वाले टोल-फ्री नंबर 181 (महिला हेल्पलाइन) पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाता है ताकि सुरक्षा बनी रहे।

 BBBP:- ग्रामीणों को बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने, समाज में लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।

 आपदा प्रबंधन:- भीषण गर्मी को देखते हुए उचित सलाह और ध्यान देने की बात कही गई।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए  'जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन' (DHEW) के लैंगिक विशेषज्ञ श्रीमती शिवांगी ने मिशन शक्ति अंतर्गत दोनों उपयोजना संबल एवं सामर्थ्य की पूरी जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार हेतु आगे बढ़ने को प्रेरित किया। 

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और लैंगिक हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा दें और समाज से लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करें।

इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिन्होंने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया। 

सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर और जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन कार्यालय से लैंगिक विशेषज्ञ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, शाहाबाद पैरिश सोसायटी के डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर इत्यादि इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति में धारी गाँव के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

कार्यक्रम का समापन जिला आपदा कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक समारोह के साथ हुआ। इसमें गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने सभी सरकारी कार्यालयों को एक साथ मिल कर कार्य करने के उदेश्य से गाँव को पूरी तरह से बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का ऐतिहासिक प्रयास करने को लेकर कार्यक्रम पेश किया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #BuxarNews #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 जून 2026 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बक्सर के बनारपुर गाँव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया आज दिनांक 08 जून 2026 को चौसा परियोजना के अंतर्गत बनारपुर पंचायत के बनारपुर गाँव में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन' (DHEW) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' (BBBP), बाल विवाह रोकथाम, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज हत्या इत्यादि के साथ साथ सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं के लाभ जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, शिक्षा, रोजगार, जीविका इत्यादि को लेकर एक व्यापक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ और संदेश :- DHEW के कर्मियों द्वारा बाल विवाह के कानूनी परिणामों और कम उम्र में शादी से बेटियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर खतरों की जानकारी दी गई। 181 हेल्पलाइन:- ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी गुप्त सूचना या सहायता के लिए सरकार के 24 घंटे चालू रहने वाले टोल-फ्री नंबर 181 (महिला हेल्पलाइन) पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाता है ताकि सुरक्षा बनी रहे। BBBP:- ग्रामीणों को बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने, समाज में लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। आपदा प्रबंधन:- भीषण गर्मी को देखते हुए उचित सलाह और ध्यान देने की बात कही गई। कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए 'जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन' (DHEW) के लैंगिक विशेषज्ञ श्रीमती शिवांगी ने मिशन शक्ति अंतर्गत दोनों उपयोजना संबल एवं सामर्थ्य की पूरी जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने घर से बाहर निकल कर अपने अधिकार हेतु आगे बढ़ने को प्रेरित किया। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) और लैंगिक हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा दें और समाज से लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करें। इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिन्होंने ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया। सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर और जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन कार्यालय से लैंगिक विशेषज्ञ, मल्टी टास्किंग स्टाफ, शाहाबाद पैरिश सोसायटी के डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर इत्यादि इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति में धारी गाँव के बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का समापन जिला आपदा कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक समारोह के साथ हुआ। इसमें गाँव के बुजुर्गों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने सभी सरकारी कार्यालयों को एक साथ मिल कर कार्य करने के उदेश्य से गाँव को पूरी तरह से बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का ऐतिहासिक प्रयास करने को लेकर कार्यक्रम पेश किया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #buxarcity #BuxarNews #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jun 8, 2026

बक्सर में 26 करोड़ का पुल बच्चों के क्रिकेट खेलने का काम कर रहा है

बक्सर में 26 करोड़ का पुल बच्चों के क्रिकेट खेलने का काम कर रहा है

Buxar, Buxar | Jun 8, 2026