नबीनगर: बसडीहा के गड्ढों ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश
नवीनगर प्रखंड को टंडवा से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बसडीहा गांव एवं उत्तर कोयल नहर के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक, साइकिल सवार और पैदल राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे ह