हज़ारीबाग: पेयजल व्यवस्था पर विधायक प्रदीप प्रसाद सख्त, नगर निगम को 15 दिन का अल्टीमेटम
हजारीबाग:हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। छड़वा डैम स्थित पेयजल स्टोर के निरीक्षण में गंभीर खामियाँ मिलने पर उन्होंने नगर आयुक्त से मिलकर स्वच्छ और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विधायक ने चेतावनी दी कि तय समय में सुधार नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।