हज़ारीबाग: फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा
हजारीबाग:हजारीबाग पुलिस ने फर्जी संस्था व मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर विनोबा भावे नगर, सिंदूर में छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। उनके पास से एक ब्रेजा कार, 27 मोबाइल, 7 सिम कार्ड और ठगी से जुड़े रजिस्टर बरामद हुए हैं।