हज़ारीबाग: हजारीबाग में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान, दर्दनाक सड़क हादसा
हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर देर रात तेज रफ्तार सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रमेश की मौत हो गई। बंशीलाल चौक की ओर से आ रही पल्सर बाइक कांग्रेस ऑफिस रोड से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी है, वहीं परिजनों ने हेलमेट पहनने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।