गुमला: दुन्दरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक को रिम्स रेफर किया गया
Gumla, Gumla | Mar 3, 2025 गुमला लोहरदगा रोड स्थित दुन्दरिया के समीप बोलेरो वाहन के टक्कर से बाइक सवार पुग्गू निवासी दो लोग घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी पर गुमला थाना के एसआई हेमा घटना स्थल पहुंची और घायल अजय तिर्की को सदर अस्पताल भिजवाया। जबकि सुमन घटनास्थल पर नहीं मिला। वही पुलिस ने बोलेरो का पीछा भी किया लेकिन बोलोरो लोहरदगा की और फरार हो गया। वही अजय को रिम्स भेजा गया।