कर्वी: चित्रकूट शास्त्री नगर में जलभराव से अस्थाई राहत मिली, बजट मिलते ही बनेगा स्थायी जल निकासी नाला
चित्रकूट के शास्त्री नगर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अस्थायी जल निकासी कराई। सभासद शंकर प्रसाद यादव जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बजट मिलते ही स्थायी जल निकासी नाले का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाएगा।