हजारीबाग में बढ़ती ठंड के बावजूद जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ाके की ठंड से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गरीब लोग सबसे अधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़भाड़ वाले चौराहों, बाजार, बस स्टैंड और ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत अलाव उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।