सिमरी: एकौना व दुबौली गांव के बीच कहासुनी में युवक ने परिचित मित्र को मारी गोली, प्राथमिक इलाज के बाद किया रेफर
Simri, Buxar | May 6, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना व दुबौली गांव के बीच एक किशोर को पड़ोसी गांव के युवक ने गोली मार दी है। गोली उसके पेट में लगी है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वजन आनन_फानन में इलाज के लिए उसे लेकर बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचे हैं, जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एकौना और दुबौली गांव के बीच की है।