कोंडागांव: 2 दिन से अंधेरे में ग्राम पलना, बिजली विभाग की उदासीनता से भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बडेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलना में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई ठप होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को1 विश्रामपुरी से माकड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया , करीब दो घंटों से सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया था।