पन्ना: अमानगंज थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन की त्वरित कार्रवाई, 4 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं सुरक्षित बरामद
Panna, Panna | Apr 11, 2026 पन्ना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को महज 4 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अमानगंज पुलिस द्वारा लापता/अपहृत बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।