रामगंजमण्डी: कोटा में महंत देवानंद हत्याकांड के खिलाफ रामगंजमंडी में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटा में मठ मायापुरी अखाड़े के महंत देवानंद महाराज की हत्या के विरोध में रामगंजमंडी में सर्व हिंदू समाज के लोगो ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम चारु शंकर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी के अनुसार सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए।