पटना ग्रामीण: अथमलगोला थाना क्षेत्र के करजन से एक बच्ची हुई लापता, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत करजन निवासी प्रभु चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी की लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने को सूचना दिया जिसपर अथमलगोला थानाध्यक्ष ने लापता बच्ची की फोटो सार्वजनिक करते हुए बताया है कि उक्त बच्ची के बारे में किन्हीं के पास कोई सूचना हो तो अथमलगोला थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर जानकारी दे।