पटना ग्रामीण: कुम्हरार में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पुलिस ने किया कार को जब्त
कुम्हरार में तेज रफ्तार कार गुरुवार को डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मसक्कत के बाद जाम को हटाया और क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।