पटना ग्रामीण: पटना ALTF एवं आलमगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाना क्षेत्र से 184 लीटर अवैध देसी शराब की जब्त
पटना ALTF एवं आलमगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आलमगंज थाना क्षेत्र से कई स्थानों पर अवैध शराब के विरुद्ध की गई छापेमारी में कुल 184 लीटर अवैध देशी शराब जप्त किया गया है। वही कारोबारी पुलिस को देखते ही भागने में सफल रहा। जिस पर आलमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।