पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर में अभिषेक हत्याकांड मामले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
शास्त्रीनगर में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गुरुवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक देवी मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अभिषेक पर गोली चला दी।