सशक्तिकरण से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान! 🌸✨
बालोद जिले के ग्राम कलकसा की श्रीमती बेनी बाई साहू (अध्यक्ष, 'सबला स्वसहायता समूह') आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
उन्होंने 'सक्षम योजना' के तहत ₹1 लाख का ऋण लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में खाद्य सामग्री आपूर्ति का कार्य शुरू किया। इस पहल से न केवल उनका व्यवसाय बढ़ा, बल्कि समूह की अन्य महिलाओं को भी नियमित रोजगार और आर्थिक मजबूती मिली है।
महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल और स्वावलंबी बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय (विष्णु भैया) का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
#MahilaSashaktikaran #SakshamYojana #SelfHelpGroup #Balod #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #WomenEmpowerment
Balod, Chhattisgarh | Aug 27, 2026