लखीमपुर: ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी के तालाब में उतराता मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा
लखीमपुर शहर से सटे ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी के तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा गया है। तालाब में शव देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।