डीग: डीग के 'बुढ़ली प्रकरण' पर सर्व समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन, 2 दिन का अल्टीमेटम
Deeg, Bharatpur | Jun 18, 2026 डीग। चर्चित 'बुढ़ली प्रकरण' को लेकर गुरुवार को सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च निकाला। पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा की बयानबाजी व वाजिब अली और पूर्व शिक्षा मंत्री जाहिदा खान की अगुवाई में हुए प्रदर्शन से प्रशासन में हड़कंप मच गया।