स्वार: लखनऊ में अपना दल (एस) की मासिक बैठक में शामिल हुए स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी
Suar, Rampur | Oct 2, 2026 लखनऊ में अपना दल (एस) की मासिक बैठक का आयोजन दिन शुक्रवार समय तीन बजे किया गया। इसमें रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक शफीक अहमद अंसारी भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।