नागौर: अमरपुरा गांव से अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते 22 चक्का ट्रेलर को सदर थाना पुलिस ने किया जब्त
Nagaur, Nagaur | Oct 30, 2024 नागौर की सदर थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध बजरी खनन परिवहन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अमरपुरा गांव से एक 22 चक्का ट्रेलर को जब्त किया है। नागौर एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहीं पकड़ी गई अवैध बजरी व ट्रेलर की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है।