गभाना: कांवड़ यात्रा के दौरान अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त कर चलाया अभियान
आपको बता दे थाना गभाना पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रा, श्रावण माह और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्र में पैदल गश्त शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर रहे हैं।