इटावा: जिला जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदी गिरकर हुआ घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 जिला जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी शिवम सोमवार शाम जेल परिसर में गिरकर घायल हो गया। कैदी औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के डभारी गांव का रहने वाला है जो बीते 24 फरवरी को जिला जेल में गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल में भेजा गया था। घायल कैदी को जिला अस्पताल इमरजेंसी के डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज जारी रखा है।