सदर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jul 5, 2026 लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ऋषि वर्मा ने विवाह का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में चिनहट थाने में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।