सादुलशहर: सादुलशहर में वारदाना नहीं मिलने से किसानों ने कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में किया प्रदर्शन
सादुलशहर में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीद को लेकर वरदान नहीं मिलने से किसानों के द्वारा कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं धान मंडी के अंदर पड़ा है लेकिन वारदान नहीं होने से गेहूं की खरीद बंद है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।