बेगूसराय: रतनपुर पुलिस ने मेला देखने आई खोई बच्ची को बरामद कर परिजन को सौंपा
रतनपुर थाना की पुलिस ने मेला देखने आई खोई हुई बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने रतनपुर उन्होंने बताया कि रतनपुर थाना अंतर्गत गौशाला दुर्गा स्थान पंडाल के पास मेले में घूमने आई बच्ची खो गई.